फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक घायल, मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। वाॅल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौआ खुर्द गांव की एक महिला ने नगर थाने में तहरीर देकर बेटे को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। जानकी देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा आदित्य पिछले दो साल से महरीपुर गांव निवासी रामनरेश के यहां काम कर रहा था।
विज्ञापन

सात अप्रैल की रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर सूचना दी गई कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है लेकिन, यह कैसे हुआ कुछ भी नहीं बताया गया। बेटा कोमा में है और उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के साथ मारपीट की गई है। घटना को छिपाने के लिए एक्सीडेंट का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने रामनरेश से फोन पर बात करने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें