फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बभनान-हर्रैया मार्ग पर बैरिहवा तिराहे के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पड़ियाडीह गांव निवासी राजेश का बेटा राज बचपन से ननिहाल इटवा गांव में रहता है। सुबह बाइक से परसा तिराहे की तरफ से हसीनाबाद बाजार जा रहा था। इसी बीच परसा-टिकरिया निवासी राजेश चौहान पैकोलिया से हसीनाबाद की तरफ जा रहे थे। बैरिहवा तिराहे के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गई। हादसे राज गंभीर रूप से घायल हो गया।एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कैली चिकित्सालय बस्ती, वहां से हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें