फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, किशोरी के पिता बृहस्पतिवार को वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे जबकि किशोरी अपनी मां के साथ घर पर थी। आरोप है कि देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुसा और किशोरी को बहला-फुसलाकर दूसरी मंजिल स्थित कमरे में ले गया। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसने दुष्कर्म किया।
काफी देर तक किशोरी के दिखाई न देने पर मां ने उसकी तलाश शुरू की तो वह दूसरी मंजिल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। आरोप है कि उस दौरान युवक भी मौके पर मौजूद था। मां ने तुरंत घटना की जानकारी पति को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें