फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवा संसद में अमरेश प्रथम, एकता राव को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को मेरा युवा भारत बस्ती की ओर से विकसित भारत युवा संसद-2027 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अमरेश दूबे ने प्रथम, एकता राव ने द्वितीय और निश्चय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों पर विचार रखे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि युवा संसद के माध्यम से युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि नशा समाज के सामने गंभीर चुनौती है। इसके खिलाफ युवाओं को जागरूक होकर आगे आना होगा।

जिला युवा अधिकारी अंशिका सिंह ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत आयोजित प्रतियोगिता का विषय ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत'' था। प्रतिभागियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सभी विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, सुनीता पांडेय, डॉ. परीक्षित सिंह, डॉ. राजकिशोर वर्मा और सत्यम शुक्ल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में ओम प्रकाश मिश्र, अंकित त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, मो. आरिफ और पिंकी चौधरी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें