वॉल्टरगंज। महादेवा निवासी पारसनाथ (42) पुत्र इंद्रराज बृहस्पतिवार को साइकिल से केसवारा से पलाने जाने वाली सड़क पर जा रहे थे। वह अचानक गश खाकर गिर पड़े जिससे उनके सिर में पीछे गंभीर चोट लग गई।
परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ऊषा देवी, बेटा आकाश, बेटी शीतल, कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद