फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मालगाड़ी के सामने लेटकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन के एक किलोमीटर पश्चिम परशुरामपुर के 40 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर जान दे दी। मौके पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

बुधवार को बभनान-परसा तिवारी स्टेशन के बीच खम्हरिया रेलवे समपार फाटक के समीप डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी आते देख एक युवक सामने लेट गया। मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ व गोंडा के छपिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मशक्कत करती रही। इसी बीच मृतक की पहचान परशुरामपुर क्षेत्र के चकसर निवासी सोमनाथ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छपिया उमेश कुमार ने बताया कि सोमनाथ मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। वह सुबह 9 बजे घर से निकले थे। परिजन खोजबीन कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें