फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नकदी और जेवर लेकर मायके गई पत्नी, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। मकान बनवाने के लिए रखे दो लाख रुपये और जेवर लेकर पत्नी मायके चली गई। करीब एक माह बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में कलवारी के छदरही निवासी विक्की ने बताया कि उनके घर पर उनकी पत्नी रीमा ही रहती थीं। वह राजस्थान में रहकर कार्य करते हैं। 16 जून को दो दिन रहकर वापस चले गए थे। 22 जुलाई को रीमा ने अपनी मां उषा देवी, भाई अशोक, उनकी पत्नी प्रियंका और बहनों पुष्पा व मेनका को बुलाकर उन्हीं के साथ चली गईं।
जाते समय अपने साथ मकान बनवाने के लिए रखे दोे लाख रुपये, उनके मां के जेवर व अन्य कीमती सामान भी ले गई। 27 जुलाई को वे आए तो घर में ताला लगा था। पड़ोसियों से पूछने पर पता चला कि रीमा मायके गई हैं। उन्होंने घर का ताला तोड़ा तो अलमारी खुली थी। उसमें रखे सामान बिखरे थे। नकदी व गहने गायब थे। उन्होंने पत्नी से बात की तो वह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर चौकी प्रभारी गायघाट राकेश कुमार मिश्र को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें