टिनिच। टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक से लगभग सौ मीटर दूरी पोल संख्या 582 के पास डाउन ट्रैक पर एक युवक ने बुधवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लगभग तीन बजे के आसपास अमृत भारत ट्रेन के सामने एक युवक ने कूद अपनी जान दे दी। घटना के बाद ट्रेन चालक ने वाॅल्टरगंज स्टेशन पहुंचकर मेमो के माध्यम से इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद मिर्जा बेग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मृतक युवक ने लाल रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। फिलहाल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद