फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाकू घोंपकर हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। मंगलवार की देर शाम रुधौली थाना क्षेत्र के बभनी मिश्र के महुआ बैरिहवा गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला ने दूसरी महिला को चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। मामले में महिला की बेटी ने तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय प्रस्तुत कर जेल रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बभनी मिश्र के महुआ बैरिहवा गांव निवासी रूकसार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि खुशनुमा और उसके घर के बच्चे खेल रहे थे। उसकी मां माजिदा ने बच्चों को कलुआ कहकर बुला दिया। जिससे खुशनुमा नाराज हो गई और मां से झगड़ा करने लगी। इसके बाद खुशनुमा घर से चाकू लेकर आई और मां के पेट में मार दिया। जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई।ं अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने रूकसार की तहरीर पर आरोपी महिला खुशनुमा पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी महिला को उसके घर से रात में ही गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपी खुशनुमा चुपचाप अपने घर चली गई और गांव में पुलिस अधिकारियों के पहुंचने तक वह टस से मस नहीं हुई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी महिला खुशनुमा को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा।
विज्ञापन

आरोपी महिला के साथ डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची भी उसके साथ गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि गांव में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल को तैनात किया गया है। घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें