फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेलहरा चौराहे पर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार रोहित सिंह (35) निवासी बेलहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मौत की खबर लगते ही पत्नी साक्षी सिंह, बेटा अक्षत सिंह, माता रामा सिंह, भाई सूरज सिंह सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर गांव के तमाम लोग उसके घर पहुंच गए। परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने बताया कि रोहित बाइक लेकर अपने घर से मुख्य सड़क के बगल में स्थित सरकारी राशन लेने कोटेदार के घर अंगूठा लगाने जा रहा था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजवाया तथा कार को कब्जे में ले लिया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें