फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतर जनपदीय चेन स्नेचिंग गिराेह की महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अंतर जनपदीय चेन स्नेचिंग गिरोह की एक महिला गुर्गा को शनिवार को नगर थाने की पुलिस और एसओजी ने अमहट पुल से कुसमौर जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया है। महिला रीना (30) आंबेडकर नगर जिले के ग्राम सिमोर खानपुर (मगतहिया पुरवा) थाना हंसवर की रहने वाली है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक चेन और बाइक को बरामद किया है। आरोपी महिला पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

नगर थाने के प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को थाने की पुलिस टीम फुटहिया ओवरब्रिज पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग करने वाली दो महिलाएं और एक व्यक्ति बाइक पर सवार अमहट पुल से कुसमौर की ओर जाने वाले रोड पर गए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रोड के किनारे एक व्यक्ति बाइक लेकर खड़ा था, उसके साथ दो महिलाएं भी थीं।
पुलिस को देखकर पुरुष और एक महिला झाड़ियों से होते हुए नदी के दूसरी तरफ भाग गए, जबकि एक महिला को पुलिस ने दबोच लिया। महिला के पास से एक चेन टूटा हुआ (पीला धातु) व 4,570 रुपये नगद मिले। बरामद चेन के संबंध में महिला ने बताया कि 12 फरवरी को फुटहिया पर ऑटो में बैठी एक महिला के गले से चुराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें