फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में विषाक्त पदार्थ खा लेने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 7:30 बजे उमेश पाल (42) पुत्र इंद्रजीत पाल निवासी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कैली हॉस्पिटल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान वहां उमेश की मृत्यु हो गई। उमेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे, इनके पास कोई संतान नहीं है। वह गोरखपुर में रहकर ट्रांसपोर्ट का कार्य करते थे। चर्चा हैं कि उमेश की पत्नी दो महीने पहले बिना बताए मायके चली गई थी। जिससे वह मानसिक तनाव में रहते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें