नगर थाना क्षेत्र के चौबाह निवासी 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से कुचल जाने पर मौत हो गई। युवक मूर्ति विसर्जन कर वापस लौट रहा था। अचानक ट्रैक्टर से गिरने पर पहिये के नीचे आ गया।
हादसा नगर बाजार में करीब साढ़े 9 बजे हुआ। मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबाह (यादव पुरवा) निवासी 18वर्षीय संजय यादव पुत्र राम भवन यादव गांव के अन्य लोगों के साथ मनोरमा नदी के तट पर लक्ष्मी जी के मूर्ति विसर्जन मे ट्रैक्टर पर बैठकर गए थे।
मूर्ति विसर्जन कर वह गांव वालों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर अभी नगर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुँचा ही था कि तभी संजय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गए जिससे ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ गया।
साथ गये लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग भी जुट गए।एंबुलेन्स बुलाकर तत्काल जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने जांचकर मृत घोषित कर दिया।परिजन शव लेकर वापस घर आ गये।
सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर डीके सरोज, एसआई.दुर्गेश कुमार यादव व दिग्विजय सिंह भी घटना स्थल पर पहुचे। इस संबंध मे पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर डीके.सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस जाच कर रही है । परिजन शव लेकर घर चले गये हैं ।