फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
विज्ञापन

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी किसान शनिवार शाम खेत देखने गए तभी से लापता हो गए। काफी तलाश के बाद रविवार को परिजनों ने दुबौलिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह खोजबीन के दौरान फसलों के बीच में लाश मिली।
विज्ञापन

बेटे रामभवन के मुताबिक छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए 70 वर्षीय रामफेर यादव खेत की तरफ निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश करने लगे। कहीं कुछ पता नहीं चला तो रविवार को दुबौलिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी और परिजन लगातार तलाश करते रहे। तलाश क्रम में सोमवार को खेत की तरफ पहुंचे तो धान के फसल के बीच गिरे मिले। परिजनों के मुताबिक शरीर पर चोट के निशान तो नहीं है, लेकिन हाथ में डंडा मिला है। जिसकी सूचना पर दुबौलिया पुलिस भी पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । दुबौलिया पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। पिता की मौत पर चार बेटियां और बेटे समेत हर किसी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें