फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनबढ़ों ने पीटा युवक लापताा

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के रकबा रौताइनपुर में मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर सनसनी फैला दी। युवक दो दिन से लापता है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के रकबा रौताइनपुर निवासी जोखन प्रसाद मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जोखन प्रसाद ने एक फरवरी की रात गांव की महिला का झाला चोरी कर लिया था, जब इसकी भनक लगी तो महिला के परिजनों को लगा तो जोखन प्रसाद को मारपीट कर झाला को बरामद कर लिया।
आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने बलईवीर गांव के पास उसकी पुनः पिटाई करते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद दो फरवरी से युवक लापता हो गया है।घटना की लिखित तहरीर जोखन की पत्नी बिंदू ने हर्या पुलिस को मंगलवार को तहरीर दीहै।जोखन के न मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जोखन की पत्नी बिंदु ने आरोप लगाया है कि मनबढ़ों ने पति को लापता कर दिया है। सूचना देने के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हो रही है। बिंदु ने घटना की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें