मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पकरी चौबे गांव के आंगनबाड़ी के बगल में शनिवार की रात दस बजे पकरी चौबे गांव के एक युवक को मनबढ़ों ने पीट दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पकरी चौबे गांव निवासी इंद्रसेन सिंह पुत्र ऋषिकेश शनिवार की रात लघुशंका कर रहा था। उसी समय गांव के मुकेश व मनीषसड़क पर मोबाइल चला रहे थे। दोनों युवकों ने इंद्रसेन को ढकेल दिया। युवक आगे गिर गया और जब उठ खड़ा हुआ तो आरोपी ने एक युवक को भी धक्का दे दिया। इसी बात को लेकर पहले से मौजूद दोनों युवकों ने इंद्रसेन की पिटाई कर दी। युवक का सिर फट गया। घटना के बाद परिजन इंद्रसेन को लेकर सीएचसी सल्टौआ गए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल इंद्रसेन के पिता ऋषिकेश ने बताया कि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया है।