महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू महासंघ ने तापसी धाम में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए 101 साधु-संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का आधार है। उनके सानिध्य से समाज को सही दिशा और प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि त्रिदिवसीय महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।