फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के अगाईभगाड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अगाईभगाड़ निवासी राजकुमार सिंह पुत्र महात्मा सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल की दोपहर में गांव के ही सूरज कुमार सिंह ने घात लगाकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लात-घूंसा, मुक्का और डंडे से जमकर मारपीट की। जिससे उसकी बांई आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के मुताबिक आरोपी क्षेत्र का दबंग किस्म का व्यक्ति है और उस पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें