फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग से गेहूं का 500 बोझा जलकर राख

विज्ञापन
छपिया गांव में गेहूं के बोझ में लगी आग-संवाद - फोटो : मुख्य अति​थि को स्मृति चिन्ह भेंट करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के छपिया गांव के पश्चिम सिवान में काट कर इकट्ठा रखें गए गेहूं के बोझ में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे गेहूं जल कर राख हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने आग पर किसी तरह काबू पाया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पेठिया लश्करी गांव निवासी खदेरू ने सांड़पुर गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह से आठ बीघे खेत बंटाई पर ले कर गेहूं की बुआई किए थे। खदेरू ने बताया की पिछले एक सप्ताह से परिवार सहित गेहूं की कटाई कर करीब पांच सौ बोझ गेहूं थ्रेसर से मड़ाई के लिए इकट्ठा रखा था। तभी इकट्ठा रखे गए गेहूं के बोझ में अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे बाद आग पर किसी तरह काबू पाया लेकिन तब तक सारा गेहूं जल कर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें