फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रेहरवा चौराहे पर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कौड़ीकोल खुर्द निवासी तरुण उर्फ आदित्य उपाध्याय पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच वह रेहरवा चौराहे के पास सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी किया था। इसी दौरान सेंठा निवासी राकेश चौधरी, सचिन, रमवापुर निवासी सोनू मिर्जा तथा एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और बाइक हटाने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए आदित्य के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने दोबारा चौराहे पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें