फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

छावनी/विक्रमजोत। थाना क्षेत्र के बटौली गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे बगीचे में आम के पेड़ से लटका युवक का शव मिला। बगीचे की तरफ गए गांव के कुछ लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस और परिवार के लोगों को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

बटौली गांव निवासी 23 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र रामदयाल की शादी मई में जितियापुर गांव में हुई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व संतोष की पत्नी अपने मायके चली गई। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो शादी के बाद संतोष परेशान दिख रहा था। आशंका है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आम के पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। दो सगे भाइयों में सबसे बड़े संतोष की मौत पर पूरा गांव स्तब्ध है। मृतक के छोटे भाई मोहन ने बताया कि पूरा परिवार मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता है। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें