फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छोटे भाई ने कहा, कमलेश देता था परिवार की हत्या की धमकी

Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेठा गांव में हुए मां-बेटी हत्याकांड में मुख्य आरोपी के छोटे भाई का पुलिस ने रविवार को बयान दर्ज किया। गोदावरी के देवर विमल ने आरोप लगाया कि बड़े भाई कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर और भतीजे राजेश व करुनाकर उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी देते थे।
दो नवंबर को उसने पैकोलिया थाने में भतीजों पर केस दर्ज कराया था।गोदावरी देवी और उनकी बेटी सौम्या की हत्या मामले में रविवार को पुलिस ने गोदावरी के देवर विमल का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

विमल ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई और भतीजे मनबढ़ हैं और जोकहा गांव में आए दिन मारपीट करते थे। दो नवंबर को उसने पैकोलिया थाने में राजेश और करुनाकर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उसके परिवार को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं मां और बहन की हत्या का केस दर्ज कराने वाली सरिता भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से सहमी हुई है। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें