फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने दी थी जान, युवक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मूड़घाट पुल से कुआनो नदी में कूदकर जान देने वाली 18 वर्षीय युवती के मामले में उसकी मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविंद्र कुमार पुत्र विजय बहादुर नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि युवक ने नहाते समय युवती का चोरी से वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वारदात 23 अक्तूबर की है। 27 अक्तूबर को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, युवती ने अपनी मां, चाची और बड़ी बहन को इस बारे में बताया था। उसकी बड़ी बहन ने बातचीत का 3 मिनट 36 सेकंड का वीडियो बना लिया था। परिवार का दावा है कि इस वीडियो में युवती आरोपी की ओर से दोबारा ऐसी हरकत किए जाने पर जान देने की बात कह रही है। परिजनों का आरोप है कि युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने 23 अक्तूबर को मूड़घाट पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी। तीन दिन बाद नदी से शव निकाला गया था। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर रविंद्र कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें