फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर

Tue, 11 Aug 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बैरिहवा तिराहे पर एक व्यक्ति के मकान का छत लगते समय एक युवक बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव निवासी राजकुमार 32 वर्ष पुत्र गोवर्धन अपने पटीदार महातम के बैरिहवा तिराहे पर निर्माणाधीन मकान का छत लगवाने गया था। छत का कार्य करने के दौरान करीब साढ़े 11 बजे बगल से गुजरे बिजली के हाईटेंशन लाइन के चपेट में गया जिससे वह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया उपचार के लिए ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया है। युवक का इलाज आईसीयू में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें