फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, चपेटे में आने हुई मौत

Wed, 03 May 2023 11:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

 मृतक इरफान बिजली मैकेनिक का काम करता था। वह बुधवार को बाइक से गनेशपुर मार्ग से मूड़घाट चौराहे पर पहुंचा था। वह बड़ेवन की तरफ जाने के लिए घूमा, तभी अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोरलेन पर बस्ती जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मूड़घाट चौराहे पर बुधवार को सुबह करीब दस बजे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त वाल्टरगंज थानांतर्गत चौरवा गनेशपुर निवासी इरफान (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


फोरलेन पर मरम्मत कार्य के चलते फुटहिया से आगे एक लेन को बंद कर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसी कारण वाहनों को अयोध्या-बस्ती लेन से ही गुजारा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक इरफान बिजली मैकेनिक का काम करता था। वह बुधवार को बाइक से गनेशपुर मार्ग से मूड़घाट चौराहे पर पहुंचा था।

वह बड़ेवन की तरफ जाने के लिए घूमा, तभी अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पहिए के नीचे आने के कारण इरफान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें