बभनान। सड़क हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की देर शाम जब युवक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर वार्ड निवासी रमाकांत चौधरी पुत्र गौरी शंकर चौधरी (35) 4 जून को एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से बस्ती के लिए लौट रहे थे तभी महराजगंज और कप्तानगंज के बीच बाइक से आमने-सामने मार्ग दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए। बाद में वहां से लाकर कैली में भर्ती करा दिए। वहां सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। संवाद