फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रम प्रवर्तन अधिकारी के चार पद खाली, योजनाएं हो रहीं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद श्रम प्रवर्तन अधिकारी विहीन हो गया है। पांच पद के सापेक्ष एक ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तैनाती रही, उन्हें भी शासन ने स्थानांतरित करते हुए शाहजहांपुर तैनाती दे दी। उसी क्रम में उन्हें यहां से रिलीव भी कर दिया गया। इससे अब श्रम विभाग की श्रमिकों से संबंधित योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

जनपद बस्ती में पांच सेक्टर है। हर्रैया सेक्टर में सिर्फ एक पद श्रम प्रवर्तन अधिकारी का स्वीकृत है। इसके अलावा चार पद बस्ती सेक्टर के लिए स्वीकृत है। कुल, पांच स्वीकृत श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद के सापेक्ष यहां श्रम प्रवर्तन अधिकारी के रूप में नागेंद्र मणि त्रिपाठी की तैनाती थी।
31 मई को शासन स्तर से स्थानांतरण सूची में उन्हें बस्ती से शाहजहांपुर भेज दिया गया। एक जून को उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने उन्हें यहां से रिलीव कर दिया। इससे जनपद श्रम प्रवर्तन अधिकारी से विहीन हो गया।
विज्ञापन

बोर्ड से लेकर संचालित योजनाएं और प्रवर्तन कार्य अब प्रभावित हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि फील्ड से लेकर योजनाओं और बोर्ड संबंधित कार्य श्रम प्रवर्तन अधिकारी के जिम्मे होता है। पांच पद के सापेक्ष जनपद बस्ती के लिए कोई अधिकारी नहीं रहे। इससे अब संकट खड़ा हो गया है। सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह ने बताया कि जिले में पांच पद श्रम प्रवर्तन अधिकारी के हैं, अब किसी पर तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें