फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल के लिए फंदे से लटका युवक, माैत

Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। परसा लालशाही चौराहे पर स्थित एक मकान में युवक का मच्छरदानी के फंदे से लटका शव मिला। सोमवार की रात करीब 10:30 बजे घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसा लालशाही चौराहा निवासी फुलचंद्र गुप्ता का 18 वर्षीय बेटा बृजेश गुप्ता घर के सामने पहले चाट की दुकान लगाता था। इधर कुछ दिन से इधर-उधर घूमता था। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा भाई दुर्गेश तीन दिन पहले मुंबई से घर आया। बृजेश उससे महंगी मोबाइल की मांग कर रहा था। बड़े भाई ने नया मोबाइल दिलाने में असमर्थता जताते हुए अपना ही मोबाइल उसे इस्तेमाल करने को कहा। चर्चा है कि इसी बात से नाराज होकर बृजेश घर के पिछले हिस्से में गया और छत के कूंड़े में मच्छरदानी बांधकर फंदे से लटक गया। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि परिवार के लोग स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें