फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सऊदी में बीमारी से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के कुचेला गांव निवासी जमुना प्रसाद की सऊदी अरब में बीमारी के चलते मौत हो गई। मंगलवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार मनोरमा नदी के घाट पर तपसी धाम के पास पूरे विधि-विधान के साथ किया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जमुना प्रसाद करीब आठ महीने पहले रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। वहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विदेश में हुई मौत के बाद शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी होने में समय लगा। मरने के करीब एक माह पांच दिन बाद उनका शव गांव पहुंचा था। मंगलवार दोपहर परिजनों ने पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम यात्रा निकाली और मनोरमा नदी के तपसी धाम के पास उनका अंतिम संस्कार किया। जमुना प्रसाद की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें