- पैकोलिया क्षेत्र के बुधिया गांव के श्यामजीत के रूप में हुई युवक की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर पूरे हिंदू गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर एक युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि या है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम 6 बजे के पूरे हिंदू गांव के पास पैदल हाईवे पार कर रहा करीब 30 वर्षीय युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी। युवक के पैंट की जेब में मिले एक डायरी में लिखे नंबर पर फोन करने पर पता चला की युवक पैकोलिया थाना क्षेत्र के बुधिया गांव निवासी श्यामजीत है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिवार वालों को दी।