फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बापूधाम एक्सप्रेस के आगे कूद कर युवक ने दी जान

Tue, 31 Dec 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सोमवार की सुबह गोरखपुर की तरफ से आ रही बापूधाम-मोतिहारी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक पर अप रेलवे लाइन से आ रही बापूधाम-मोतिहारी एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन पर रुकना था, तभी युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

युवक की पहचान चंदन कुमार सिंह (35) पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी कस्बा सरायलखंसी थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के रूप में हुई है। इस बारे में परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शाम को पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह इतनी दूर कैसे बस्ती रेलवे स्टेशन पर आ गया। यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें