फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 20 रुपये में बदल सकेंगे यात्रा की तिथि, रद्द नहीं करानी पड़ेगी टिकट

Mon, 19 Aug 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरएस काउंटर से बुक किए गए रेल टिकट पर ही मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यदि आप तय तिथि पर रेल यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 20 रुपये देकर यात्रा की तय तिथि से आगे की तारीख बढ़ावा सकते हैं। इससे यात्रियों को टिकट निरस्त कराने पर भारी-भरकंप कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह व्यवस्था स्लीपर से लेकर वातानुकूलित श्रेणी के आरक्षित रेल टिकट पर उपलब्ध है।
बस्ती रेलवे स्टेशन के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर से प्रतिदिन करीब तीन से चार हजार टिकट बुक होते हैं। इनमें करीब 500 टिकट रिजर्वेशन के होते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में यात्री ई-टिकट कराने में रुचि रखते हैं। जहां ई-टिकट पर वेटिंग क्लीयर न होने पर पूरा पैसा वापस मिल जाता है, वहीं पीआरएस काउंटर से टिकट बुक कराने पर तमाम लाभ मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इस सुविधा को रेलवे की भाषा में टिकट मोडिफिकेशन कहा जाता है। यानी आप बिना टिकट रद्द कराए उसमें संशोधन करा सकते हैं। इसी मोडिफिकेशन में रेलवे ने तिथि बदलने की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ यह है कि बिना टिकट रद्द कराए उसकी तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए यात्री को 20 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

...
करंट स्टेट्स पर ही मिलेगा मॉडिफाइड टिकट
यदि आप पहले से ली गई आरक्षित टिकट में ट्रेन और तिथि का संशोधन कराना चाहते हैं तो इसके लिए एक बात ध्यान रखनी होगी। टिकट संशोधन से पहले जिस ट्रेन और तिथि में नया बनवाना चाहते हैं उसमें सीट की उपलब्धता की जरूर जानकारी कर लें। यदि पहले टिकट में कंफर्म सीट थी तो इस बात की गारंटी नहीं है कि आपको नए टिकट में भी कंफर्म सीट ही मिले। संशोधन के बाद जो टिकट जारी किया जाएगा वह ट्रेन के करंट स्टेट्स के आधार पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें