फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ससुराल आया बुजुर्ग बाइक की ठोकर से घायल

Mon, 19 Aug 2024 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। सहराये गांव के सामने ससुराल आए बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप घायल को पुलिस के सहयोग से सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी गोली (70) की ससुराल सहराये निवासी रामबोध प्रजापति के यहां है। गांव के सामने पहुंचकर वह ससुराल जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। दुबौलिया क्षेत्र के अशोकपुर गांव के दो युवक बाइक से अपने गांव जा रहे थे। रोड पार कर रहे बुजुर्ग को ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बुजुर्ग गोली सिर में लगी चोट के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें