फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिक्षकों ने किया अभ्यास

विज्ञापन
yoga camp organised on international yoga day
विज्ञापन
बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की गई है। कार्यक्रम मंगलवार सुबह 5:30 बजे से सात बजे तक होगा।
विज्ञापन


आयोजक मंडल ने सोमवार को बताया कि कार्यक्रम शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में होगा। गरुणध्वज पाण्डेय एवं सुभाष चन्द्र वर्मा ने सह योग   शिक्षकों के साथ आम जनमानस को भी पूर्वाभ्यास कराया। बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को योग से जोड़ना एवं आपसी भाईचारे का  संदेश देना है। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ने कहा कि 21 जून का दिन भारतवर्ष के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस  अवसर पर महामंत्री डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि साधक योगाभ्यास कराएंगे। जिले में स्टेडियम के अलावा  केन्द्रीय विद्यालय में सुभाष चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में तथा रामलीला मैदान हरैया  में विक्रमादित्य सिंह द्वारा बडे़ शिविर लगाये जा रहे हैं। डॉ. प्रवेश कुमार ने आम  जनमानस से अपील की कि 21 जून को सुबह खाली पेट रहकर व्यायाम करें। महिलाएं सलवार कुर्ता और पुरुष कुर्ता पजामा या ढीले वस्त्र पहनकर आएं। साथ में चादर, नैपकिन और जूते चप्पल रखने की थैली लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें