फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उत्तम से सर्वोत्तम और निरोगी से योगी बनने की साधना है योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पतंजलि योग समिति के पूर्वी उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी दुर्गेश सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित योग कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साधकों को योगाभ्यास कराया और नियमित रूप से यौगिक क्रियाएं करने के फायदे बताए।
विज्ञापन

दुर्गेश सिंह ने कहा कि यौगिक क्रियाओं को नियमपूर्वक, सांसों के साथ और अपनी सामर्थ्य के अनुसार करने पर ही इसका पूरा लाभ मिलता है। प्राणायाम से शरीर और मन की अशुद्धियां दूर होती हैं। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने साधकों से आयु, शारीरिक क्षमता और रोग की स्थिति के अनुसार ही योगाभ्यास करने की सलाह दी। कहा कि सबसे पहले योग के माध्यम से शरीर को निरोगी बनाना जरूरी है। निरोगी होने के बाद ही योगी बनने की साधना आगे बढ़ सकती है।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजरतन सेन सिंह ने कहा कि जन-जन को स्वस्थ बनाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए योग शिक्षक गांव-गांव जाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव कैलाशी ने नियमित योग करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने मुख्यालय के निर्देशों को ब्लॉक स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए योग शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष चंद्र आर्य, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, नवल किशोर चौधरी, योगाचार्य गरुण ध्वज पांडेय, राम अचल चौरसिया, जवाहर लाल, हसनैन रिजवी, दीनानाथ शुक्ल, सुरेंद्र शर्मा, श्रवण माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें