नगर बाजार। विद्युत विभाग के अवर अभियंता बहादुरपुर शहनवाज आलम की तहरीर नगर थाने की पुलिस ने दो नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।
जेई ने आरोप लगाया कि नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरूआ दलथम्मन क्षेत्र में विद्युत बिल राहत योजना के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के दौरान गांव के बाहर कटिया कनेक्शन लगाकर बिजली की चोरी पकड़ी गई थी।
आस-पास मौजूद लोगों से नाम व पता पूछे जाने पर कुछ लोग भड़क उठे और केबिल निकालने के दौरान गांव निवासी रोहन सिंह, रमेश सिंह उर्फ बब्बल सिंह एवं 10-15 अज्ञात लोगों ने उनके साथ अभद्रता की।
गाली देते हुए जान से मारने की धमकी एवं धक्का-मुक्की भी की। उस समय जेई के साथ एक्सईएन रुधौली अरुण सिंह, कार्यकारी सहायक अभियंता रुद्र प्रताप पांडेय एवं चंद्रकेश, राज कुमार, संदीप लाइनमैन मौजूद थे। लाइनमैन चंद्रकेश को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारा-पीटा गया। उन्हें गंभीर चोट भी आई है। घटना कि वीडियोग्राफी भी कराया है। नगर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि दो नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।