बभनान कस्बे में उपभोक्ताओं के घर बिजली की चेकिंग करने पहुंची विभागीय टीम।
बभनान। बिजली निगम ने बुधवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बकाया रखने वाले घरेलू कनेक्शन लेकर कामर्शियल उपयोग का मामला पकड़ा गया। ऐसे कनेक्शन कामर्शियल में परिवर्तित किए गए। कार्रवाई शुरू होने से बकाएदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
एक्सईएन विद्युत वितरण मंडल हर्रैया डिवीजन अजय मौर्या, एसडीओ बभनान उदय प्रताप व अवर अभियंता बभनान राज केसर सिंह की टीम बभनान कस्बे में पहुंची। टीम ने 11 घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल में परिवर्तित किया।
इसके बाद लगभग 70 हजार से चार लाख रुपये तक के 25 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इसके बाद टीम विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के 21 बिजली चोरी में वांछित उपभोक्ताओं को रेड नोटिस जारी की है।
इसके बाद टीम विद्युत उपकेंद्र बभनान क्षेत्र के विद्युत बिल राहत योजना कैंप पैकोलिया पाली पहुंची। यहां लगभग साढ़े पांच लाख रुपये राजस्व वसूली और 100 लोगों का पंजीकरण कराया गया। अवर अभियंता बभनान राज केसर सिंह ने बताया कि घरेलू से कामर्शियल किए गए कनेक्शन की दोबारा चेकिंग की जाएगी। उपभोक्ताओं को बताया कि बिजली जमा करने पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। संवाद