फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी पर एक्स-रे मशीन लगाने की शासन ने दी मंजूरी

Tue, 03 Oct 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को मिलेगी कम रुपये में एक्स-रे कराने की सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्रामीण इलाके में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लि ए पीएचसी बहादुरपुर को उच्चीकृत कर सीएचसी बना दिया गया है। अब यहां पर एक्स-रे मशीन लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को कम कीमत पर एक्स-रे की सुविधा मिलेगी।
क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर कलवारी में सीएचसी स्थित है। यहां एक्स-रे मशीन न होने के कारण मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ती है, जो उन्हें काफी खर्चीला साबित हो रहा है। कलवारी कुसौरा में स्थित मैनुअल एक्स-रे मशीन से जांच कराने पर दो से ढाई सौ तो डिजिटल का तीन से पांच सौ रुपये तक खर्च करना पड़ रहे हैं। सीएचसी पर एक्स-रे मशीन लग जाने पर पचास से डेढ़ सौ रुपये में जांच हो जाएगी। 2018 में सीएचसी के उद्घाटन के समय से ही लोग एक्स-रे मशीन लगवाने की मांग कर रहे थे। पांच साल बाद मशीन लगाने के प्रस्ताव पर स्वीकृत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि एक्सरे मशीन लगाने का प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया है। धनराशि अवमुक्त होते ही मशीन खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें