फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गौरियानैन में हुआ दंगल, 15 कुश्तियां बराबरी पर छूटीं

विज्ञापन
गौरियानैन में दंगल दांव अजमाते पहलवान स्रोत आयोजक
विज्ञापन
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के गौरियानैन गांव में बुधवार को स्व. बाबा राममणि पांडेय की स्मृति में महिला एवं पुरुष दंगल का आयोजन किया गया। प्रदेशभर से पहुंचे पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रमेश्वर पहलवान ने पुरुषोत्तम पांडेय को चित किया, जबकि धर्मेंद्र चौहान ने ओंकार को पराजित किया। दंगल में 15 कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा और गणेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दंगल ऐसा खेल है, जिसका गांवों से पुराना जुड़ाव रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
इस दौरान हर्रैया विधायक अजय सिंह, सिद्धांत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गन्ना समिति अध्यक्ष संघ डॉ. अरविंद कुमार सिंह, संस्थापक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख केके सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, वरुण सिंह, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, दिवाकर सिंह, रितेश सिंह, रमाकांत सिंह व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें