फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दंगल में पहलवानों ने आजमााए दांव, कई मुकाबले बराबरी पर छूटे

विज्ञापन
यम द्वितीया पर ललियापार कुटी परिसर बाघापार में दंगल में जोर अजमाइश करते पहलवान स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बनकटी। यम द्वितीया पर मंगलवार को बाघापार स्थित ललियापार कुटी परिसर में विराट दंगल और मेले का आयोजन हुआ। दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच आजमाए। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्रनाथ तिवारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में विलुप्त होती कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधाओं को ऐसे आयोजनों से बढ़ावा मिल रहा है। ललियापार कुटी पर वर्षों से दंगल की परंपरा चली आ रही है। आयोजक बधाई के पात्र हैं, जो दूर-दराज से आए पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहे हैं।
विज्ञापन

दंगल में अमित बैरनपुर ने मो. फैज अहमद नेवारी को, मोनू चकिया ने प्रवीण मौलनापुर को, मनीष यादव कटया ने निखिल यादव सिसवा को और विवेक कटया ने रिंकू सिंसई को पटखनी दी। मनीष यादव कटया ने अजहर खान सिसवा को चित किया। अमन बैरनपुर ने निखिल सिसवा को हराया। अब्दुल खजनी गोरखपुर ने सारिक सिसवा को तथा हसन पठान सेमरी ने हसन महादेवा को पटकनी दी। अमित बैरनपुर ने विवेक कटया को और अमन बैरनपुर ने निखिल यादव सोनबरसा को हराया।
वहीं विजय चकिया ने मनीष कटया को शिकस्त दी। इसके अलावा शुभम खलीलाबाद और दीपांशु गोरखपुर, अंगद पहलवान बस्ती और शिवम खजनी गोरखपुर के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे। अमन बैरनपुर और विक्की चकिया तथा गौरव बैरनपुर और विजय चकिया के बीच भी कुश्ती बराबरी पर रही। रेफरी की भूमिका सूरज चौधरी और श्यामनारायण चौधरी ने निभाई, जबकि मंच संचालन विजय पांडेय ने किया।
कुटी के महंत प्रह्लाद दास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यम द्वितीया पर दंगल और मेले का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है और आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर जनार्दन शुक्ला, विजय शुक्ला, पप्पू यादव, अतुल शुक्ला, रविंद्र पांडेय, अखिलेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें