फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

Sat, 25 Feb 2017 12:21 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पहलवानों ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महाशिवरात्रि पर्व पर मेला और  विराट दंगल का आयोजन  शिव मन्दिर कोनी परिसर में आयोजित हुआ। इसमें गोरखपुर, बनारस, कानपुर ,गाजीपुर, सन्तकबीर  नगर व बस्ती के  क्षेत्रीय पहलवानों ने जोर आजमाए। संयोजक श्यामनरायण चौधरी की  अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।  
विज्ञापन

शुभारंभ पूर्व  ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर  किया। दंगल में सत्यपाल भारती सन्त कबीर  नगर को बलवन्त यादव गाजीपुर ने,  कुतबद्दीन कर्री को अनुराग बनारस ने, भीम  बिहार को मोनू गाजीपुर ने धूल चटाया। इसी क्रम में मंगला कानपुर को विनोद  गोरखपुर ने,  विनोद गोरखपुर को मोनू गाजीपुर ने, जोगेन्द्र बक्सर को मोनू गाजीपुर ने  आसमान दिखाया, जबकि दीपक और राजन की , प्रदीप और राहुल यादव, शिवा और  इन्द्रजीत  यादव तथा अमित यादव और सचिन कुमार की जोड़ी बराबर रही। जोगेन्द्र बिहार और  मोनू गाजीपुर की कुश्ती पूरे दंगल में आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर  पर अशोक पाल, सूरज चौधरी, केशरीनन्दन, प्रदीप पाल, अजय शुक्ल, जितेन्द्र  कुमार, पवन मिश्रा, रामनोकर शुक्ल, रवीन्द्रनाथ तिवारी, लवकुश राना, ज्ञान  चन्द्र चौधरी, विजय शुक्ल, गिरजेश चौधरी, राम अचल यादव, घनश्याम चौधरी,  रामफेर चौधरी, महंथ यादव,पवन मिश्रा, सुरज चौधरी, मुरलीधर शुक्ल,  विद्यासागर शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें