फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का कोप,फिर बिगड़ा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का कोप, फिर बिगड़ा मौसम
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के करीब बने पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाने लगा है। पूर्वानुमान है कि 36 घंटे के भीतर बारिश हो सकती है। ओले गिरने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि नमी, धूल और प्रदूषण ने बादलों की परत को और मोटा कर दिया है। इससे सूरज की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि मंगलवार को दिन में धूप होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो बजे के बाद बादल छा गए और फिर से ठिठुरन बढ़ गई। आचार्य नरेद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के पूर्व मौसम विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से मौसम का क्रम अस्त-व्यस्त हुआ है। गर्मी में तापमान बहुत अधिक चला जाता है तो मानसून में बारिश का रिकॉर्ड टूटने लगा है और सर्दियों में शीतलहर भी ज्यादा लंबी चल रही है। पिछले करीब एक पखवाड़े से बादल महज 200 से 300 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद हैं। इसके कारण बारिश के आसार हैं। शीत लहर की आफत के बाद अब बारिश, ओलावृष्टि एवं बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बृहस्पतिवार को स्थिति सामान्य रहेगी, मगर शुक्रवार को तापमान फिर नीचे जा सकता है। कारण यह कि उसी दौरान बूंदाबांदी और ओले पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें