फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणगौर पूजन कर मांगा वर

Mon, 11 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गणगौर की पूजा करतीं मारवाड़ी समाज की महिलाएं। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। श्रीश्याम सेवा मंडल की ओर से रविवार को मंडल के सचिव राजेंद्र मोदी के आवास पर गणगौर उत्सव मनाया गया। यह उत्सव 16 दिन तक चलेगा। उत्सव के पहले दिन मारवाड़ी समाज की कुंवारी कन्याओं ने अच्छा वर पाने और महिलाओं ने सुहाग की रक्षा के लिए गणगौर की पूजा की। व्रत रखा और शाम को मिठाई खिलाकर पानी पिलाया गया। उत्सव की शुरुआत सुबह हुई। 
विज्ञापन


मंडल के सचिव ने बताया कि यह उत्सव हर साल मनाया जाता है, बताया कि 16 दिन तक मारवाड़ी समाज की कुंवारी कन्याएं और सुहागन औरतें अपने अपने घरों में गणगौर की पूजा करता है। ताकि कुंवारी कन्याओं को अच्छा वर मिल सके और सुहाग की रक्षा हो सके। 

राजेंद्र मोदी ने बताया कि यह उत्सव मारवाड़ी समाज के प्रत्येक घरों में मनाया जाता है, प्रत्येक घरों में मिटटी के ईसर और गौरा शंकर पार्वती की प्रतिमा बनाई जाती है। जिसपर रोली, काजल, मेंहदी, दूब  चढ़ाया जाता है। कन्याएं और महिलाएं गोर ऐ गनगौर माता खोल किवाड़ी गीत गाती है। बताया कि उत्सव के 16वें दिन अमहट घाट पर गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इस मौके पर शोभा मोदी, वर्तिका मोदी, श्रद्धा पूजा, कोमल, सुनिता, आशा अग्रवाल, बीना मोदी, गायत्री मोदी सहित अन्य मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें