फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीकाकरण से इन्कार कर चुके 700 परिवारों को मनाएंगे कर्मी...बच्चों को टीके से कराएंगे आच्छादित

Sat, 20 Sep 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवार की संख्या बढ़ रही है। शहर में अकेले 107 परिवार हैं जो अपने बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाव का टीका नहीं लगवाए हैं। वहीं, पूरे जिले की बात करें तो ऐसे परिवार सात सौ से ऊपर हैं, जो चिन्हित किए गए हैं। ऐसे परिवार को अब मोटीवेट करके उनका टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शून्य से पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान में जागरूकता की कमी भारी पड़ रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही से कई परिवार अभी भी बच्चों के टीकाकरण के लिए राजी नहीं हैं। शहरी क्षेत्र में जागरूक न होने के कारण 107 परिवारों ने बच्चों के टीकाकरण से इन्कार दिया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की उलझन बढ़ गई है। साथ ही सभी 14 ग्रामीण सीएचसी पर टीकाकरण अभियान से आच्छादित न होने वाले 700 परिवार चिह्नित किए गए हैं। इनमें जागरूकता का अभाव बताया जा रहा है। जबकि इस अभियान में 12 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए शून्य से पांच साल तक के बच्चों को क्रमवार टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए जिले में 395 से अधिक स्वास्थ्य उपकेंद्र सक्रिय हैं। यहां शनिवार और बुधवार को सत्र आयोजित कर टीकाकरण किया जा रहा है। इसी प्रकार शहर में 13 एएनएम के जरिये टीकाकरण कार्य हो रहा है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र में 107 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को टीका लगवाने से इन्कार कर दिया है। बताया गया कि इन परिवार में ऐसे बच्चे हैं, जिनको बीसीजी के बाद एक भी टीका नहीं लगा है। यह विभाग के लिए सिरदर्द बन गए हैं। यह हाल तब है जब जागरूकता के लिए यूनीसेफ के साथ ही डब्ल्यूएचओ की टीमें भी लगी हुई हैं। बावजूद इसके अभी तक चिह्नित परिवार टीकाकरण के लिए राजी नहीं हो सके हैं। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया ने बताया कि इन्कार करने वाले परिवारों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि संबंधित एएनएम और टीम के साथ समन्वय बनाकर ऐसे परिवार के छूटे बच्चों को टीका लगवाया जाएगा। टीम चिह्नित परिवारों के घर पहुंचेगी। बताया कि एएनएम और आशा को भी निर्देशित किया गया है कि सर्वे कर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें