फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर श्रमिकों का धरना जारी

Wed, 29 Oct 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर किसानों और श्रमिकों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी और मजदूर एकजुट होकर धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन


महेश पांडेय, नित्य राम चौधरी, वीरेंद्र चौधरी और राकेश चौधरी ने कहा कि किसानों और श्रमिकों के हित में मिल का पुनः संचालन अत्यंत आवश्यक है। जब तक मिल दोबारा शुरू नहीं होती, क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल के बंद होने से हजारों किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं, स्थानीय श्रमिकों का रोजगार भी छिन गया है। धरनास्थल पर किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और समाजसेवियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सभी ने मिल प्रबंधन और सरकार से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें