फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वेतन न मिलने पर भड़के कर्मी, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिंचाई संघ ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि आहरण व वितरण अधिकारी के मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने के कारण कर्मचारियों को मार्च 2026 का वेतन नहीं मिला है। इससे नाराजगी बढ़ती जा रही है। सिंचाई संघ के पदाधिकारियों ने अधिक्षण अभियंता बाढ़ खंड ज्ञापन देकर जल्द वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मार्च माह का वेतन बीजक तैयार होने के बावजूद अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने से भुगतान की प्रक्रिया रुकी हुई है। इसका सीधा असर नलकूप से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ रहा है, जिन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली पहले से ही सवालों के घेरे में रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति से समस्या और गंभीर हो गई है।
संघ ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले वर्ष कर्मचारियों के खातों में करोड़ों रुपये के गड़बड़ी मामले सामने आए थे। जिसमें कर्मचारियों को दंडित किया गया, लेकिन संबंधित अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिससे इसमें शामिल अधिकारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें