फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी डिग्री पर 25 साल तक शिक्षक बनी रही, अब दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक परमहंस बाबा राम किंकर दास बालिका विद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिये नियुक्त एक महिला शिक्षक 25 साल तक नौकरी की। विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह की ओर से सीजेएम बस्ती के न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान महिला शिक्षक के प्रपत्र फर्जी पाए जाने पर न्यायाधीश संदीप ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सात दिन के भीतर कार्रवाई से अवगत कराने आदेश पारित किया है।
आरोपी महिला शिक्षक उर्मिला सिंह पत्नी रमेश सिंह महादेवा थाना नगर की रहने वाली है। प्रबंधक ने अर्जी दाखिल कर बताया कि सहायक अध्यापक के पद पर तैनात उर्मिला सिंह की नियुक्ति विद्यालय वर्ष 2001 में हुई थी। उनका दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड परीक्षा वर्ष 2000 का लगाया गया प्रमाण पत्र फर्जी है। इस संबंध में डॉ. रणधीर सिंह ने पूर्व में बीएस बस्ती से शिकायत की थी। बीएसए ने प्रकरण की जांच स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ को सौंपी थी।
विज्ञापन

एसएसपी स्पेशल टास्क फोर्स विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ द्वारा प्रकरण की जांच की गई। इसमें परीक्षा नियंत्रक गोविवि ने अपने सत्यापन आदेश तिथि 28 अगस्त 2021 को अवगत कराया गया कि संबंधित बीएड प्रमाण पत्र का अनुक्रमांक किसी छात्र/ छात्रा को आवंटित नहीं है। इस आधार पर उनका बीएड प्रमाण पत्र फर्जी करार दिया गया। प्रबंधक ने इस जब संबंधित महिला शिक्षक से इसका स्पष्टीकरण तलब किया तो अवगत कराया गया कि उन्होंने बीएड परीक्षा वर्ष 2000 अनुक्रमांक- 83562 पर बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से उत्तीर्ण किया है।
संबंधित कॉलेज से जब दोबारा सत्यापन कराया गया तो 28 अक्तूबर 2024 की रिपोर्ट में तत्कालीन प्राचार्य का कूट रचित हस्ताक्षर पाया गया। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान महिला शिक्षक का बीएड प्रमाण पत्र फर्जी मानते हुए उसे दोषी करार दिया है। न्यायालय ने नगर थाना को महिला शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें