फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कागजात में काम पूरा...हकीकत में इंतजाम अधूरा

Sat, 14 Feb 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बहादुरपुर ब्लॉक के गौरिया गांव में अधूरा ओवरहेड टैंक का निर्माण संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरपुर (बस्ती)। जिले में जल जीवन मिशन का हाल बेहाल है। योजना के तहत चयनित गांवों में परियोजना तो पूर्ण दिखा रहे हैं, मगर पेयजल से आबादी वंचित है। कुछ इस तरह बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौरिया के राजस्व गांव खखोड़ा में दिखा।
विज्ञापन

यहां 1.28 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना पूर्ण दिखाकर गांव में आपूर्ति शुरू दिखा दी गई है लेकिन टंकी का निर्माण अधूरा है। हकीकत में दो साल बाद भी आबादी तक पानी नहीं पहुंचा है। बोर्ड पर सबकुछ अंकित है पर जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है।
बताया गया कि खखोड़ा गांव में ओवरहेड टैंक का सिर्फ आधार ही बन पाया है। विभाग के अनुसार, जनवरी 2023 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। परियोजना जनवरी 2024 में पूरा दिखा दिया गया है, जबकि सिर्फ ट्यूबवेल, पाइपलाइन ही बिछी हुई है। घरों तक टोंटी लगा छोड़ दिए हैं। बाउंड्रीवाल बना कर उसमें सोलर पैनल लगा दिए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि सात महीने पहले काम बंद कर ठेकेदार और कर्मी भाग निकले। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआती दिनों में कुछ दिन मोटर चलने पर पानी टोंटी तक आता था, पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज के कारण कभी भी सही से पानी नहीं मिला। सप्लाई न मिलने से देसी नल ही पानी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
जेई धनंजय गौतम ने बताया कि धन के अभाव में ओवरहेड टैंक निर्माण बंद किया गया था। धन उपलब्ध हो गया है एक सप्ताह के भीतर ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हो जायेगा। जब तक ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा, इसी बीच जहां जहां पाइप में लीकेज है उसे दुरूस्त करा दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत के चारों मजरों को मिलाकर 257 नल लगाए गए हैं। प्रधान अनिल चौधरी ने कहा कि ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है। घरों तक पेयजल पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज है। इसकी शिकायत भी कई बार की गई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें