फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायाकल्प के लिए तैयार हो रहा महिला अस्पताल, साफ-सफाई पर जोर

Sun, 23 Nov 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में 29 नवंबर को कायाकल्प टीम असेसमेंट करने आएगी। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने तैयारी तेज कर दिया है। शनिवार को सीएमएस ने सभागार में आयोजित बैठक में साफ-सफाई के साथ अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार ने चिकित्सकों व अन्य स्टाफ से कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर हो इस दिशा में प्रयास किया जाए। इसके साथ ही साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान रहे। कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। अंदर की दवा व जांच ही लिखी जाए। तीमारदारों के साथ भी अच्छे से व्यवहार रहे इसका ध्यान रखा जाए। सबसे प्रयास से ही अस्पताल प्रदेश स्तर में एक अलग पहचान बनाएगा। असेसमेंट में भी अच्छे मूल्यांक मिलेंगे। इसलिए सभी को मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा। रोस्टर के अनुसार सभी कार्य करे। अपने जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें।
डाॅ. सुधांशु द्विवेदी, डाॅ. संतोष मौर्य, डाॅ. पीएल गुप्ता, डाॅ. आशुतोष शर्मा, डाॅ. विमल द्विवेदी, शैलेंद्र राय, राकेश पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स बबिता मिश्रा, सुमन, प्रतिभा सिंह, शशि चौधरी, पूनम, चंद्रकली, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें