फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर महिलाओं की हो सकेगी मरहम-पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने पर महिलाओं की हो सकेगी मरहम-पट्टी
विज्ञापन

बस्ती। थानों पर पहुंचने वाली घायल महिलाओं को प्राथमिक इलाज के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। थाने पर पहुंचते ही पहले उनकी मरहम-पट्टी की जाएगी। उसके बाद कानूनी पहलुओं पर गौर किया जाएगा। यह सुविधा अब थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर मुहैया कराई जाएगी।
थानों पर एक महिला इंजरी रूम बनाया जाएगा। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मी घायल का मरहम-पट्टी करेंगी। इंजरी रूम में फर्स्ट एड बाक्स होगा। उसमें सभी प्राथमिक इलाज में काम आने वाली प्रमुख दवाइयां होंगी। महिला हेल्पडेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को सीएमओ के माध्यम से मरहम-पट्टी आदि का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में इस सेवा की शुरुआत करेंगे। मिशन शक्ति के तहत इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें